छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नवरात्री के पावन पर्व पर ग्राम कामठी पहुंचकर मंदिर, देवालय, और दुर्गा माता पंडाल में विशेष पूजा अर्चना की

उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के खुशहाली और समृद्धि की कामना की


कवर्धा : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय  शर्मा और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज गुरुवार को नवरात्री के पावन पर्व पर ग्राम कामठी पहुँचे। उन्होंने वहां मंदिर, देवालय, और दुर्गा माता पंडाल पहुंच कर विशेष पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री विजय  शर्मा और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने सर्वसमाज प्रमुखों से विशेष चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे श्री संतोष पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image