छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

नशा मुक्ति अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

कवर्धा, 24 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं समाज कल्याण विभाग के सयुंक्त तत्वधान में नशा मुक्ति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष शाला विकास समिति स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवशी शामिल हुए।

अध्यक्ष शाला विकास समिति स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने सभी को संबोधित करते हुए नशा मुक्त जीवन जीने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम का रूप रेखा नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा के जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद के द्वारा दिया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में अभिलाशा पंडा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन परषोत्तम निर्मलकर ने किया। बच्चों के द्वारा रंगोली के माध्यम से नशा मुक्ति पर संदेश दिया गया। कार्यशाला में प्रचार्य स्वामी करपात्री स्कुल श्री डी.एस. जोशी, श्री ज.ेक.ेसिह, अंजली तिवारी, श्री प्रकाश केशरवानी, श्री संजय दुबे, श्री पुनीराम यादव, श्री सूरज निर्मलकर, श्री मोहित सिन्हा उपस्थित थे

Leave Your Comment

Click to reload image