छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र 15 में तौलीडीह (ध) को जोड़ने की मांग

न जोड़ने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सारंगढ़/बिलाईगढ़ । पंचायती राज चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया है, वहीं जनपद पंचायत और जिला पंचायत की परिसीमन प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र 15 से जुड़े ग्राम तौलीडीह (ध) के जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने इस क्षेत्र को परिसीमन में शामिल न किए जाने पर आपत्ति दर्ज की है। दावा आपत्ति का आज अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला पंचायत पहुंचकर अपनी मांगें प्रस्तुत कीं।

ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत क्षेत्र 15 में पहले से 7 पंचायतें थीं, जिनमें गदहाभाठा और तौलीडीह (ध) को वर्तमान परिसीमन में हटा दिया गया है और एक नया पंचायत चिकनीडीह जोड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तौलीडीह (ध) को हटाकर चिकनीडीह को शामिल करने का निर्णय अनुचित है और इससे क्षेत्र के विकास में बाधा आएगी।

ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया और तौलीडीह (ध) को जनपद पंचायत क्षेत्र 15 में पुनः नहीं जोड़ा गया, तो वे विरोधस्वरूप धरना-प्रदर्शन करेंगे और आगामी पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तौलीडीह (ध) को पूर्व की तरह जनपद पंचायत क्षेत्र 15 में बरकरार रखा जाए और नए जोड़ गए पंचायत चिकनीडीह का नाम परिसीमन से हटाया जाए।

 

 


 

 


 



 

Leave Your Comment

Click to reload image