छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

राज्योत्सव तैयारी के दौरान शिक्षक की मौत पर कलेक्टर ने जताया शोक

सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ में राज्योत्सव की तैयारी के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के एक शिक्षक भगत पटेल की जान चली गई। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में हुई, जहां भगत पटेल फ्लेक्स लगाने का कार्य कर रहे थे। अचानक गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मौखिक रूप से मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सारंगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू ने अस्पताल पहुंचकर शिक्षक भगतराम पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे शिक्षा विभाग और पूरे जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। इस दुखद स्थिति को देखते हुए, राज्योत्सव कार्यक्रम के पूर्व निर्धारित सांस्कृतिक आयोजन को रद्द कर, शेष कार्यक्रम को सादगी के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का यह आयोजन राज्य के सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, लेकिन इस दुखद घटना के बाद पूरे माहौल में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image