संस्कृति

कन्या पूजन पर बच्चियों को दें ये चीजें, माता रानी का बना रहेगा आशीर्वाद

नई दिल्ली। नवरात्र की पावन अवधि नौ देवियों की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम मानी गई है। नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो वहीं कई लोग नवमी तिथि पर भी कन्या पूजा करते हैं। इस दौरान कन्याओं को कुछ-न-कुछ उपहार भी दिया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप कन्या पूजन के दिन घर आई बालिकाओं का क्या उपहार दे सकते हैं।

कब है अष्टमी और नवमी

इस बार सप्तमी और अष्टमी तिथि एक ही यानी गुरुवार, 10 अक्टूबर के दिन पड़ रही हैं। वहीं सप्तमी और अष्टमी तिथि का व्रत एक ही दिन करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी शुक्रवार, 11 अक्टूबर को मनाई जाएंगी।

कुंवारी कन्याओं दें ये गिफ्ट

अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन के दौरान आठ या नौ कन्याओं का पूजन करना अधिक शुभ माना जाता है, आप इससे ज्यादा कन्याओं को भी अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं। इस दौरान आप बच्चियों को भोजन करवाने के बाद श्रृंगार की सामग्री जैसे चूड़ियां, क्लिप आदि दे सकते हैं।

साथ ही आप शिक्षा से संबंधित चीजें जैसे पेन, पेंसिल कॉपी, किताब आदि भी दे सकते हैं। इसी के साथ आप कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार, नए वस्त्र भी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इस चीजों को दान के रूप में देना बहुत ही शुभ माना जाता है। कन्याओं को अपने घर से विदा करते समय पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें।

Leave Your Comment

Click to reload image