Papankusha Ekadashi पर भगवान विष्णु को इन भोग से करें प्रसन्न, घर में बनी रहेगी बरकत
नई दिल्ली। पापांकुशा एकादशी को परम मंगलकारी माना जाता है। यह शुभ व्रत भगवान विष्णु के स्वरूप श्री पद्मनाभ जी की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन भक्त भगवान से आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं और प्रार्थना करते हैं। यह एकादशी हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन आती है। इस दिन का व्रत रखने से पापों का प्रायश्चित होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही श्री हरि प्रसन्न भी होते हैं, जब यह व्रत इतना करीब है,
तो आइए विष्णु जी को खुश करने के लिए उनके प्रिय भोग (Papankusha Ekadashi 2024 Bhog 2024) के बारे में जानते हैं।
पापांकुशा एकादशी पर लगाएं ये भोग
पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को ऋतु फल, पंजीरी, केसर की खीर, पंचामृत आदि चीजों का भोग लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन भोग को अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। एकादशी का दिन श्री हरि को बेहद प्रिय है। ऐसे में उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं, जिससे व्रत का पूरा फल प्राप्त हो सके।
यदि इनमें से आपके पास कोई भी चीजें उपलब्ध नहीं हैं, तो तुलसी पत्र डालकर आप किसी भी सात्विक भोजन को आप श्री हरि को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।
पापांकुशा एकादशी शुभ मुहूर्त (Papankusha Ekadashi Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 14 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल 13 अक्टूबर, 2024 को पापांकुशा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यों से जुड़े रहें।