संस्कृति

करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

नई दिल्ली। करवा चौथ का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आमतौर पर यह व्रत विवाहित महिलाएं रखती हैं। इस साल करवा चौथ दिन रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। इसे करक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी होता है। इस व्रत (Karwa Chauth 2024) को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ चीजों के दान (Karwa Chauth 2024 Daan)को बहुत ही शुभ माना गया है, तो आइए जानते हैं कि राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए?

करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान

मेष राशि: मेष राशि के लोगों को करवा चौथ पर लाल वस्त्र का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि: वृषभ राशि की महिलाएं इस शुभ दिन पर गुलाबी चूड़ियों का दान करें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि की महिलाओं को इस दिन मेहंदी का दान करना चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाओं को मंदिर में सिंदूर का दान करना चाहिए।

सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं को इस शुभ तिथि पर पायल का दान करना चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि की औरतों को इस मौके पर फूलों का दान करना चाहिए।

तुला राशि: तुला राशि की महिलाओं को इस पावन मौके पर आलता का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की महिलाओं को इस शुभ अवसर पर लाल चुनरी का दान करना चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि की महिलाओं को इस तिथि पर पीली साड़ी का दान करना चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि की महिलाओं को इस शुभ दिन पर काजल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि की औरतों को इस तिथि पर वस्त्र का दान करना चाहिए।

मीन राशि: मीन राशि की महिलाओं को इस शुभ अवसर पर मेकअप के सामान का दान करना चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image