संस्कृति

शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही चंद्र देव की उपासना की जाती है। इस दौरान चंद्र देव को चावल की खीर अर्पित की जाती है। शरद पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा करने से साधक को मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। अत: साधक भक्ति भाव से शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा करते हैं। अगर आप भी चंद्र देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शरद पूर्णिमा के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों (Sharad Purnima 2024 Daan) का दान करें।

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को रात 08 बजकर 40 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की शुरुआत होगी और 17 अक्टूबर को संध्याकाल 04 बजकर 55 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की समाप्ति होगी। इसके बाद कार्तिक माह के प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी। अत: 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा का दान-पुण्य किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा पूजा विधि

साधक शरद पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर सबसे पहले भगवान विष्णु को प्रणाम करें। इसके बाद दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद स्नान-ध्यान करें। अब आचमन कर व्रत संकल्प लें और श्वेत वस्त्र धारण कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, फल और बेसन के लड्डू और चावल की खीर अर्पित करें।

राशि अनुसार दान

मेष राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृषभ राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन चावल और चीनी का दान करें।

मिथुन राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन दूध और दही का दान करें।

सिंह राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मूंगफली और शहद का दान करें।

कन्या राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन मकई और गन्ने का का दान करें।

तुला राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें।

धनु राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

मकर राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।

कुंभ राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन नीले रंग के वस्त्र और काले तिल का दान करें।

मीन राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन पके केले और पपीते का दान करें।

Leave Your Comment

Click to reload image