संस्कृति

दीवाली पर माता लक्ष्मी को अर्पित करें उनके ये प्रिय भोग, पूरे साल बरसेगी कृपा

नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि जो साधक इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हें अपार धन और दौलत की प्राप्ति होती है, क्योंकि इस दिन मां पृथ्वी लोक पर अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करने आती हैं। साथ ही उनपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

बता दें, इस साल दिवाली (Diwali 2024) 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, तो आइए इस दिन धन की देवी को क्या भोग (Diwali 2024 Bhog List) लगाना चाहिए? उसके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

देवी लक्ष्मी को जरूर लगाएं ये भोग (Diwali 2024 Bhog List)

गुड़ का हलवा

दिवाली पर देवी लक्ष्मी को गुड़ के हलवे का भोग लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह देवी के प्रिय भोग में से एक है। इसलिए मां को गुड़, सूजी और मेवों से निर्मित भोग को जरूर अर्पित करें। इससे परिवार में खुशियां आती हैं और बरकत बनी रहती है।

पंचामृत

शहद, दही, दूध, घी और चीनी ये वो पांच चीजें हैं, जिनसे पंचामृत तैयार किया जाता है। इसे देवी लक्ष्मी की पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को पंचामृत का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन और दौलत की कमी नहीं रहती है। वहीं, बाद में प्रसाद के रूप में इसे स्वयं भी ग्रहण करें।

खीर

खीर देवी लक्ष्मी के पसंदीदा व्यंजनों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि खीर का भोग लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे साधक को विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से धन के नए-नए मार्ग मिलते हैं।

बूंदी के लड्डू

दीवाली पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की भी पूजा होती है। बूंदी के लड्डू, या सामान्य तौर पर लड्डू भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए दीपावली पर बूंदी के लड्डू भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी को चढ़ाए जाने वाला एक बेहतरीन भोग है। इससे घर में संपन्नता आती है।

काजू बर्फी

दीवाली पर काजू की बर्फी का भोग देवी लक्ष्मी को चढ़ाना अच्छा माना जाता है। इसे चढ़ाने से देवी लक्ष्मी खुश होती हैं और भक्तों को मनचाहा वर प्रदान करती हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image