संस्कृति

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में तीन गुना फल देगी खरीदारी, बाजारों ने की खास तैयारी

 इंदौर। गुरु पुष्य के बाद दीपावली से पहले खरीदारी का दूसरा महामुहूर्त धनतेरस 29 अक्टूबर को रहेगा। इस दिन खरीदारी का तीन गुना लाभ देने वाला त्रिपुष्कर के साथ ही लक्ष्मीनारायण योग भी बनेगा।

ज्योतिर्विदों के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, बर्तन के साथ भूमि-भवन, इलेक्ट्रानिक सामग्री के साथ ही सभी प्रकार की चल-अचल संपति की खरीदी में निवेश लाभप्रद होगा। खरीदारों की अगवानी के लिए इस दिन की खास तैयारी शहर के बाजारों में की गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image