संस्कृति

एंजल की सलाह मानकर छोटी दीवाली को मनाएं और भी खास

नई दिल्ली। आज के समय में टैरो कार्ड रीडिंग  का चलन काफी बढ़ गया है। अपने भविष्य या फिर वर्तमान से जुड़ी बातों का पता लगाने के लिए इसे एक बेहतर विकल्प माना जाता है। ऐसे में चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि बुधवार, 30 अक्टूबर यानी छोटी दीवाली के लिए एंजल आपको क्या सलाह दे रहे हैं।

एंजल सलाह दे रहें हैं कि -
 
आज यदि आप एंजल द्वारा दी गई इन सलाह पर अमल करते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।
अपने अंदर की आवाज को सुनने का प्रयास करें।
आज छोटी दीवाली के अवसर पर, जो भी आपको मिला है, उसके लिए ईश्वर के आभारी रहें।
यदि आप आज के खास मौके पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो इससे आपको लाभ मिल सकता है।
अपने आस-पास के माहौल को सुंदर बनाने का प्रयास करें, इसके लिए अपनी रचनात्कता का प्रयोग करें।
अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, जिससे आपका रिश्ता और बेहतर होगा।
अपनी टीम के साथ जुड़े, उन्हें प्रेरित करें और उनके प्रदर्शन की सराहना करें।
आज के दिन अपनी माता को खास महसूस कराने के लिए प्रयास करें।
आज आपके लिए ध्यान करना काफी फायदेमंद रहेगा, इसलिए, इसका लाभ उठाएं
अपनी समृद्धि मानसिकता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
 
इन कामों से बनाएं दूरी -
 
एंजल आपको सलाह दे रहे हैं कि आज आपको किन कार्यों से दूरी बनाना चाहिए -
आलसी को खुद से दूर रखें।
नकारात्मक होने से बचें।
छोटी-छोटी बातों पर चिंतित होने से भी आपका नुकसान हो सकता है।
 
करें इन मंत्रों का जाप -
 
रोजाना कुछ समय अपने आप को देते हुए इन मंत्रों का जप करें।
ओम सुभद्राये नमः.
ओम गं गणपतये
नमः शिवाये.
ओम हुं हनुमते नमः
श्रीं
 
हनुमान चालीसा का रोजाना पाठ करें।
 
 
इस महीने के लिए उपाय -
 
रोजाना गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुछ भी करने से पहले अच्छी तरह सोच लें और विनम्र बनें ।
पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं (रविवार को छोड़कर)
तुलसी जी को जल चढ़ाएं (रविवार को छोड़कर)
हर रोज सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद दीया जलाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image