संस्कृति

Chhath Puja 2024, Sun Rise Time : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, जानें कल आपके शहर में कब होगा सूर्योदय

छठ महापर्व का चौथा दिन 8 नवंबर शुक्रवार को है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ के आखिरी दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सभी छठ व्रती व्रत का पारण करते हैं।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 7 नवंबर की मध्यरात्रि 11बजकर 57 मिनट पर होगा। ऐसे में 8 नवंबर को सुबह के समय अगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 8 नवंबर को सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर है।

जानें आपके शहर में कब होगा सूर्योदय

  1. दिल्ली में सूर्योदय का समय 6 बजकर 38 मिनट
  2. पटना में सूर्योदय का समय 6 बजकर 3 मिनट
  3. मुजफरपूर सूर्योदय का समय 6 बजकर 2 मिनट
  4. गया सूर्योदय का समय 6 बजकर 1 मिनट
  5. भागलपुर सूर्योदय का समय 5 बजकर 59 मिनट
  6. मोतीहारी सूर्योदय का समय 6 बजकर 4 मिनट
  7. नालंदा सूर्योदय का समय सुबह 6 बजे
  8. लखनऊ सूर्योदय का समय 6 बजकर 16 मिनट
  9. वाराणसी सूर्योदय का समय 6 बजकर 5 मिनट
  10. मुंबई सूर्योदय का समय 6 बजकर 39 मिनट
  11. नोएजा सूर्योदय का समय 6 बजकर 31 मिनट


छठ में सूर्योदय के समय अर्घ्य देने का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय होते समय अर्घ्य देने से सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। साथ ही संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान भी व्यक्ति के मिलता है। साथ ही सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्योदय के दौरान अर्घ्य देते समय आपको ओम एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकंपय माम् भक्तया गृहाणाघ्र्यम् दिवाकर।। इस मंत्र का जप करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image