संस्कृति

प्रदोष व्रत पर अपनी राशि के अनुसार करें शिव जी का अभिषेक, कृपा बरसेगी अपरंपार

नई दिल्ली। भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat December) को बहुत ही उत्तम तिथि माना जाता है। ऐसे में मार्गशीर्ष माह का अंतिम प्रदोष व्रत शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार इस तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

राशि अनुसार अभिषेक
 
मेष राशि के जातकों को प्रदोष व्रत के दिन शिव जी का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
वृषभ राशि के जातक शिव जी का गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक कर सकते हैं।
मिथुन राशि के लोगों को कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर प्रदोष व्रत पर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र प्रदोष व्रत के दिन दही से महादेव का अभिषेक करना लाभकारी होगा।
सिंह राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ का गंगाजल में लाल फूल डालकर अभिषेक करना चाहिए।
कन्या राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं।
 
तुला राशि के जातकों को प्रदोष व्रत पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने से लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना लाभकारी होगा।
धनु राशि के जातकों को शुक्र प्रदोष व्रत पर दूध में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
प्रदोष व्रत के दिन मकर राशि के जातकों को गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
शुक्र प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के लोगों को नारियल के जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर शिव जी का अभिषेक गन्ने के रस से कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image