नवरत्न अंगूठी पहनने से मिलते हैं चमत्कारी लाभ, जानिए किस विधि से करें धारण…
ऐसा माना जाता है कि नवरत्न अंगूठी पहनने से आर्थिक लाभ होता है. इसके साथ ही अंगूठी पहनने से व्यक्ति पर ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम होता है. नवग्रह अंगूठी पहनने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और साहस और उत्साह में वृद्धि होती है. इससे व्यापार में अच्छा मुनाफा होता है. वैवाहिक जीवन में भी अंगूठी पहनने से मधुरता बढ़ती है. आत्मविश्वास भी बढ़ता है. साथ ही ग्रहों के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिल सकती है. वहीं राजनीति, फिल्मी सितारे और कला क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस अंगूठी को पहन सकते हैं.