देश-विदेश

सोशल मीडिया पर की थी 'अपमानजनक' पोस्ट, अब 15 लोगों का 'इलाज' कर रही असम पुलिस

 गुवाहाटी ।  दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद असम पुलिस ने राज्य भर में सोशल मीडिया पर 'अपमानजनक' पोस्ट करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि देश की राजधानी में हुए इस भयानक धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा घायल हो गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने गुरुवार की सुबह इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त है और इस मामले में कोई समझौता नहीं करेगी।

'अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया'

शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए X पर पोस्ट किया, 'दिल्ली ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कल गिरफ्तार किए गए 6 लोगों के अलावा, रात भर में हमने इन लोगों को भी पकड़ा है: रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फरीद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरुज अहमद उर्फ पपोन (लखीमपुर), शाहिल शोमान सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकरम (होजाई), तस्लीम अहमद (कामरूप), अब्दुर रोहिम मोल्लाह उर्फ बप्पी हुसैन (साउथ सलमारा)। असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त है और कोई समझौता नहीं करेगी।'

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image