छत्तीसगढ़ / मुंगेली
समाज के हर वर्ग को रामचरितमानस की अति आवश्यकता- चिन्मयानंद बापू
बैगा ग्राम सारसडोल में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन हेतु जनजागरूकता शिविर आयोजित
66 मरीजों की जांच कर दी गई दवाई एवं परामर्श
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू हुए कलशयात्रा में शामिल
कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीराम कथा, चिन्मयानंद बापू के मुख से श्रीराम कथा का का श्रवण कर रहे श्रद्धालू
लोरमी - नगर में श्रद्धा भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव से परिपूर्ण कलश शोभायात्रा नगर के श्री रामजानकी मंदिर से श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की पुजा अर्चना कर भजन कीर्तन झांकियो के साथ महिलाएं कलश को लिए निकली कलश यात्रा नगर में ठाकुर देव मंदिर, मूँगेली चौक होते हुए आतिशबाजी जय जय श्री सीताराम के जय घोष के साथ श्रीराम कथा स्थल मानस मंच पहुचे। जहां विधि विधान से श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण, हनुमानजी जी की मानस मच में स्थापित मंदिर में मूर्ति की पूजा अर्चना कर कथा प्रारंभ किया गया श्रीराम कथा शुभारंभ धार्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
जिला राज्योत्सव शुभारंभ पर विधायक, कलेक्टर व एसपी के साथ स्टालों का निरीक्षण कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष का जेब कटा
दीपों से जगमगाए द्वार, तुलसी-शालिग्राम विवाह के लिए सजा आंगन
घर-घर में सजा मंडप, तुलसी का हुआ विवाह
पौधों के संरक्षण का संदेश देता आंवला नवमी पर्व सेमरसल में बड़े उमंग से मनाया गया
आरोपीगण व अपचारी बालकों से 02 नग चाकू, 01 राड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, आटो को किया गया जप्त
लोरमी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को 16 घण्टे के भीतर पकड़ने मे मिली सफलता, आरोपियों की निकाली गई जुलूस
लोरमी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर लोहे के राड, चाकु से हमला करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार व 02 अपचारी बालको को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
डिप्टी सीएम अरूण साव के द्वारा सूरक्षा के दृष्टिकोण से लोरमी नगर के चौक चौराहों पर 40 सीसीटीवी कैमरों का किया गया लोकार्पण
लोरमी शहर में स्मार्ट सूरक्षा की ओर बड़ा कदम,नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगाये गये अत्याधुनिक कैमरे, थाना लोरमी से 24 घण्टे किया जावेगा मानिटरिंग
नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो वायरल करने एवं बलात्कार बनाने वाले आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार
आरोपी आशीष वर्मा से 01 एन्ड्राईड मोबाईल किया गया जप्त
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी दूसरे राज्य से गिरफ्तार
मुंगेली। जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष वर्मा (22 वर्ष) है, जो नवागांव (चीनू), थाना सिटी कोतवाली इलाके का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(B), बीएनएस की धाराएं 79, 64(च)(झ)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, 25 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम आईडी से वायरल की हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और जिला अस्पताल मुंगेली में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। बयान और रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे (महाराष्ट्र) में पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे वहाँ से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 28 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी के भव्य मानस मंच के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण
लोरमी के लिए 123 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
लोरमी के चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, अपराध में आएगी कमी, ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
दीवारों पर उकेरे गए श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों को पढ़कर जीवन में उतारेंगे तो जीवन में सुख, शांति का होगा संचार : श्री अरुण साव
"लोरमी का मानस मंच धर्म और संस्कृति का अनूठा केंद्र साबित होगा"
कार्यक्रम में आए वरिष्ठजनों को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बेर से बनी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की
29 अक्टूबर 2025




उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के भव्य मानस मंच के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 123 करोड़ रुपए की लागत से पांच सड़कों के निर्माण कार्य, चौक-चौराहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण, तथा एक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही लोरमी के निजी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन समर्पित किया। श्री साव ने कार्यक्रम में आए वरिष्ठजनों को बेर से बनी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। आगामी 2 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रसिद्ध कथा वाचक चिन्मयानंद बाबू जी मानस मंच पर श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। 10 नवंबर को कथा का समापन होगा। श्री साव ने समस्त लोरमी वासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में श्री साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोरमी के मानस मंच का लोकार्पण मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। यह मंच लोरमी नगर की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। 1982 में स्थापित यह मंच पिछले 45 वर्षों से सतत कथा आयोजन का केंद्र रहा है, जहां नगरवासी और श्रद्धालु बड़े-बड़े विद्वानों से श्रीराम कथा का श्रवण करते आए हैं।
उन्होंने कहा कि दीवारों पर श्रीरामचरितमानस के चित्रों के साथ अंकन का उद्देश्य समाज में धार्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है। जब लोग इन चौपाइयों को पढ़ेंगे और जीवन में उतारेंगे, तो निश्चित रूप से उनके जीवन में सुख, शांति और सदाचार का संचार होगा। हमारे भगवान श्रीराम जीवन को सतमार्ग की ओर ले जाने वाले आदर्श हैं।
इस अवसर पर नगरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर अयोध्या के स्वरूप में प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया। मानस मंच परिसर की दीवारों पर श्रीराम जन्म से लेकर राजतिलक तक के प्रसंगों का चित्रण किया गया है, जिसकी चौपाइयों को पढ़ने में घंटों लगेंगे।
मानस मंच का सौंदर्यीकरण कार्य 1 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। वहीं 45 लाख 47 हजार रुपए की लागत से सार्वजनिक स्थलों एवं चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 24 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से मुंगेली-लोरमी मार्ग (ग्राम तुलसाघाट से लपटी रपटा तक), 2 करोड़ 62 लाख रुपए में तुलसाघाट से लपटी रपटा मार्ग, 1 करोड़ 99 लाख रुपए में तिलकपुर से झलरी पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 37 लाख रुपए में ग्राम अखरार श्मशान घाट पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 14 लाख रुपए में ग्राम नवरंगपुर डिंडोरी डी-3 नहर से आवास मोहल्ला तक ब्रिज निर्माण, तथा 70 लाख रुपए में कारीडोंगरी सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 88 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लोरमी–पंडरिया मार्ग (शासकीय कॉलेज से गोड्खाम्ही तक फोरलेन सड़क) का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, श्री गुरमीत सलूजा, श्री विनय साहू और श्री सुशील यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वरिष्ठ जन पं. श्री सच्चिानंद तिवारी (राजपुरोहित), श्री विवेक गिरी महराज, गौरकापा, पूर्व विधायक ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, श्री कोमल गिरी, श्री राधेश्याम अग्रवाल, श्री रामलाल जायसवाल, श्री रतनमणी केशरवानी, श्री पवन अग्रवाल, श्री रामावतार ध्रुव, श्री बंशी साहू, श्री विद्या दुबे, नवरंगपुर, श्री परमानंद तिवारी, श्री उदय साहू, लाखासार, श्री सत्यनारायण तिवारी, शारधा, श्री जगदीश सोनी, अध्यक्ष श्रीराम कथा समिति श्री महेत्तर कश्यप, बटहा, श्री शिवकुमार पाण्डेय, पिपरखुटी, श्री दर्शन महराज, कोतरी, श्री अशोक उपाध्याय, नवागॉव जैत, श्री मणिककांत पाठक, मसनी, श्री राजाराम, लालपुर कला, श्री विश्राम तिवारी, लोरमी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, लोरमी, कुमारी अदिति तिवारी, श्री शिवकुमार पाठक, श्री विनोद तिवारी, श्री रमाकांत मिश्र, गौरकापा, श्री मूलचंद तिवारी, श्री अशोक शर्मा, शिक्षक श्री फणेश्वर पाटले, श्री सुदर्शन साई तेली, खाम्ही सहित अन्य लोगों को लोरमी में बेर से बनी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।
लोरमी मुख्य मार्ग में फिल्मी अंदाज में युवकों ने किया किया हमला, युवक को आयी गम्भीर चोट बिलासपुर रिफर
वही एक युवक का लोरमी में चल रहा इलाज
प्रधानमंत्री आवास योजना: गरीब परिवारों के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा
मन्नू लाल को मिला सुरक्षित पक्का आवास, अब हर घर में खुशहाली की रोशनी
मुंगेली , 28 अक्टूबर 2025
हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उनका खुद का घर हो, जिसमें सुकुन की नींद ले सके। सरकार द्वारा इसी सपने को साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने मुंगेली जिले के उन परिवारों के जीवन में आशा की किरण जगाई है, जिनका स्वयं का एक पक्का घर का सपना था। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को पंख दिए हैं।
‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ की भावना को साकार करते हुए पात्र लाभार्थियों को सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पदमपुर के श्री मन्नू लाल नट, जो रोज़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, उन्हें वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान स्वीकृत हुआ। वर्षों से कच्चे घर में रहने वाले मन्नू लाल के लिए यह घर जीवन बदलने वाला अवसर साबित हुआ है।
श्री मन्नू लाल ने बताया कि बरसात के दिनों में कच्चे मकान की टपकती छत और कमजोर दीवारों के कारण हर समय चिंता बनी रहती थी। मेहनत-मजदूरी से जो आमदनी होती थी, उसमें घर खर्च चलाना ही बहुत था, इसलिए पक्का घर बनवाना सिर्फ सपना था, लेकिन शासन द्वारा आवास स्वीकृत होने के बाद उनका सपना हकीकत में बदल गया। उन्होंने बताया कि अब हमारे बच्चे सुरक्षित पक्के घर में रहते हैं।
पहले की तरह बारिश और तूफान में डर नहीं लगता। पक्के मकान ने हमारे परिवार को सम्मान और खुशी दी है। यह योजना हमारे जीवन में वरदान बनकर आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनके परिवार के लिए यह खुशहाली संभव बनाई है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास के कोटा- अचानकमार केंवची मार्ग का अब होगा मजबूती नवीनीकरण
डिप्टीसीएम अरुण साव के प्रयास से कोटा - अचानकमार - केंवची मार्ग का 32 करोड़ 34 लाख की लागत से होगा मजबूती नवीनीकरण कार्य
हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेण्ड्रीतालाब (टेकनपारा) के हत्या के नियत से धारदार हथियार से वार करने वाले आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता
विशेष लेख : प्रधानमंत्री सौर घर योजना से घर-घर पहुंचेगी सौर ऊर्जा
स्वच्छ ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम
योजना का लाभ लेने दिख रहा उत्साह, अब तक 700 से अधिक लोगों ने किए आवेदन
मुंगेली, 23 अक्टूबर 2025
भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और बिजली पर होने वाले खर्च को कम करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है। योजना का लाभ लेने आमजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब 700 से अधिक लोगों ने योजना का लाभ लेने आवेदन किया है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर योजना” को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजनों तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 45 हजार रूपए, 02 किलोवाट में 90 हजार रूपए और 03 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 01 लाख 08 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
योजना अंतर्गत आवेदक को भारतीय नागरिक होने के साथ घर की छत पैनल लगाने के लिए उपयुक्त होना चाहिए। घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के परिवार ने सौर पैनल के कोई सब्सिडी का लाभ न उठाया हो। योजना के तहत सोलर प्लांट को नेट मीटरिंग प्रणाली से जोड़ा जाता है, जिससे अतिरिक्त उत्पन्न बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है और उपभोक्ता को उसका लाभ आय के रूप में प्राप्त होता है। इन सोलर पैनलों से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में जोड़ा जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आय का लाभ भी प्राप्त होगा।
लोरमी में पत्रकार सहित परिवार पर जानलेवा हमला, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
लोरमी - पेंड्रीतलाब गांव में बीती रात गलतफहमी के चलते वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर और उनके परिवार पर लाठी, डंडा, रॉड और चाकू से लैस दबंगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार सहित परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश अवस्था में पड़े सभी घायलों को अपनी गाड़ी से 50 बिस्तर अस्पताल लोरमी पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर, उनके पुत्र ओमप्रकाश दिवाकर और युवा पत्रकार उमेश दिवाकर को जिला अस्पताल मुंगेली रेफर किया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर को हाथ, पसली और सिर में गंभीर चोट होने के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के समीर उर्फ लाडू और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश और गलतफहमी के चलते यह हमला किया। आरोप है कि समीर के इशारे पर राजकुमार, दिलीप घृतलहरे, देवकुमार घृतलहरे, बंटी घृतलहरे और एक अन्य व्यक्ति (जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था), पत्रकार प्रीतम दिवाकर के घर पहुंचे और वहां मौजूद उनकी पत्नी जमुना देवी के साथ मारपीट की।
शोर सुनकर जब ओमप्रकाश, उमेश और नरेंद्र दिवाकर बाहर आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जब प्रीतम दिवाकर बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर भी लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े।
हमलावरों ने घटना के दौरान घर में रखी मोटरसाइकिल और कार को भी क्षतिग्रस्त किया और गले की सोने की लॉकेट व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
गांव के लोगों ने बताया कि इन आरोपियों से पूर्व में भी कई विवाद हो चुके हैं और इनके आने से गांव का शांत माहौल बिगड़ गया है।
लोरमी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।