छत्तीसगढ़ / रायपुर
साय कैबिनेट जाएगा प्रयागराज, डिप्टी सीएम शर्मा ने दिए संकेत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय समेत तमाम कैबिनेट मंत्री 13 फरवरी को प्रयागराज जा सकते हैं। महाकुंभ में शामिल होकर पवित्र स्नान करेंगे। वहीं इसको लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा बताया कि, सीएम से हम सभी ने आग्रह किया है। जैसे हम सभी को सीएम साय अयोध्या राम लला दर्शन के लिए गए थे वैसे ही जल्द महाकुम्भ भी ले जायेंगे।
कांग्रेस के जवाब का पलटवार करते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि, जिसकी जैसी भावना होती है उसको वैसा दिखाई देता है। उनके हृदय में आखन्ट भ्रष्टाचार घोटाले की भावना है इसलिए कांग्रेस को ऐसा ही दिखता है। 144 वर्षों बाद ऐसा महाकुंभ हुआ है संस्कृति का बड़ा आधार स्तंभ रहा है। इसलिए हम लोग पवित्र स्नान करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा था कि, पाप ज्यादा हो गया इसलिए पाप धोने जा रहे हैं।
उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में आकर्षण का केंद्र बना वेदांता एल्युमीनियम का स्टॉल
लगभग 2 लाख लोग इस कॉन्क्लेव में शामिल हुए, जिनमें से ज्यादातर ओडिशा के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के लिए वेदांता एल्युमीनियम के प्रयासों को देखने आए थे
रायपुर, जनवरी 2025: भारत में एल्युमीनियम के सबसे बड़े उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम ने ‘उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा 2025’ सम्मेलन में अपने प्रचालन का व्यापक प्रदर्शन किया, जिसमें इसके ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिकता, गवर्नेंस) प्रैक्टिस, अत्याधुनिक तकनीक और सामाजिक प्रभाव पहलों को दिखाने वाली विविध प्रदर्शनियाँ शामिल थीं। सम्मेलन के पहले दिन, वेदांता ने ओडिशा में 1 लाख करोड़ रुपए के नए निवेश की घोषणा की, जो राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। निवेश सम्मेलन में कंपनी की उपस्थिति का नेतृत्व वेदांता समूह के संस्थापक और अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने किया, जिनके नेतृत्व में कंपनी ओडिशा की समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता से कार्यरत है।
इस कार्यक्रम में, वेदांता एल्युमीनियम ने रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढाँचे के लिए अपनी कोशिशों को दर्शाया, जिनके बल पर ओडिशा राज्य आज एक औद्योगिक शक्ति बन गया है। स्टॉल पर आए आगंतुक कंपनी के विश्व स्तरीय उत्पादों से परिचित हुए और उन्हें राज्य की प्रगति में कंपनी के व्यापक योगदान के बारे में जानकारी मिली। वेदांता एल्युमीनियम ने आगंतुकों को अपने आगामी एल्युमीनियम पार्क से भी परिचित कराया, जो भारत का सबसे बड़ा मैटल्स पार्क बनने वाला है। 253 एकड़ में फैले इस पार्क को डाउनस्ट्रीम उद्योगों के लिए वन-स्टॉप हब के रूप में देखा जाता है, जहाँ वे ओडिशा के झारसुगुडा में कंपनी के मेगा एल्युमीनियम प्लांट से उच्च गुणवत्ता वाले हॉट मैटल का उपयोग कर सकते हैं।
नंद घर ज़ोन ने कंपनी की प्रमुख सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) पहल से परिचित कराया, इस पहल के तहत पूरे ओडिशा में 531 नंद घर यानी आधुनिक आँगनवाड़ी केन्द्र स्थापित किए गए हैं। स्टॉल पर स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए, जिनमें ढोकरा कला, वेदामृत शहद और मसाले शामिल थे, साथ ही कालाहांडी के सौरा कारीगरों द्वारा लाइव टैटू कला भी प्रदर्शित की गई। गौर तलब है कि इन सभी को कंपनी का सहयोग प्राप्त है।
इस आयोजन में कंपनी की उपस्थिति पर वेदांता एल्युमीनियम के सीओओ, श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ’’ओडिशा के साथ हमारी साझेदारी को प्रदर्शित करने के लिए मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव एक बेहतरीन मंच रहा है, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख स्टकेहोल्डर्स को एकजुट कर के ओडिशा प्रदेश के अत्यंत महत्व और क्षमता को प्रदर्शित किया गया। 2047 तक ओडिशा को विकसित भारत के लिए विकास इंजन में बदलने का प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण एवं उनका विश्वास हमारी प्रतिबद्धता के साथ गहराई से जुड़ा है, जिसका ताल्लुक सिर्फ आर्थिक प्रगति से नहीं बल्कि जन कल्याण से भी है। दीर्घकालिक प्रभाव पैदा करने, समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने, अवसर प्रदान करने और सभी के लिए एक उज्जवल व ज्यादा समृद्ध भविष्य का निर्माण करने हेतु और अधिक रास्ते तलाशने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।’’
वेदांता एल्युमीनियम का प्रभाव औद्योगिक विकास से कहीं आगे तक फैला हुआ है, जिसमें व्यापक सामाजिक विकास हेतु उठाए गए कदम शामिल हैं, जिसने ओडिशा में लोगों के जीवन को बदल दिया है। कंपनी ने कौशल प्रशिक्षण और माइक्रोफाइनेंस की सुविधा देकर 20,000 से अधिक महिलाओं को सशक्त किया है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए कंपनी ने राज्य के दूरदराज के इलाकों में साक्षरता के स्तर को बढ़ाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए वेदांता एल्युमीनियम मोबाइल हैल्थ यूनिट्स और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से उत्तम चिकित्सीय देखभाल मुहैया कराती है, जो दूरदराज के उपेक्षित क्षेत्रों में हजारों लोगों तक पहुँचती है। वर्ष 2050 तक सस्टेनेबल ऑपरेशंस और नैट् ज़ीरो कार्बन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, वेदांता दायित्वपूर्ण विकास और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस में अग्रणी है, जिनकी वजह से ओडिशा वैश्विक बेंचमार्क के रूप में स्थापित हुआ है।
वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता लिमिटेड का एक व्यवसाय है, जो भारत का सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 में भारत के आधे से अधिक एल्युमीनियम यानी 23.7 लाख टन का उत्पादन किया है। यह वैल्यू-ऐडेड एल्युमीनियम उत्पादों में अग्रणी है, जिनका कोर इंडस्ट्रीज़ में बेहद महत्वपूर्ण इस्तेमाल होता है। वैश्विक एल्युमीनियम उद्योग में एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 विश्व रैंकिंग में वेदांता एल्युमीनियम दूसरे स्थान पर है, यह उपलब्धि सतत विकास अभ्यास हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता की परिचायक है। भारत में अपने विश्व स्तरीय एल्युमीनियम स्मेल्टर, एल्युमिना रिफाइनरी और बिजली संयंत्रों के साथ कंपनी धरती के हरेभरे कल के लिए ’भविष्य की धातु’ के रूप में एल्युमीनियम की उभरती ऐप्लीकेशंस को बढ़ावा देने के अपने मिशन पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। राज्य में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ आयकर इन्वेस्टिगेशन टीम और करारोपण विभाग की टीम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आयकर विभाग की करारोपण टीम ने गुरुवार को तेलीबांधा स्थित बड़े कंस्ट्रक्शन ग्रुप पीआरए के कार्यालय में सर्वे की कार्रवाई की।
पीआरए ग्रुप पर टैक्स चोरी का शक
पीआरए ग्रुप राज्य के प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है और इसके कई राज्यों में बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इस कंपनी पर पहले भी हमले हो चुके हैं। झारखंड के अमन साव गिरोह के गुर्गों ने पिछले वर्ष इसी कार्यालय के बाहर लेवी वसूलने के लिए फायरिंग की थी। आयकर की सर्वे टीम को कंपनी में टैक्स चोरी की शिकायतें मिलने पर दस्तावेजों की गहन जांच के लिए भेजा गया है। आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल मिश्रा की अगुवाई में सर्वे टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
चावल कारोबारियों पर भी शिकंजा
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के चावल कारोबारी, राइस मिलर और ब्रोकरों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापे की कार्रवाई जारी रही। जांच में आयकर विभाग ने अब तक आठ करोड़ रुपए सीज किए हैं। इससे पहले, पहले दिन की कार्रवाई में डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए थे। सूत्रों के अनुसार, इन ठिकानों पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और कच्चे में लेन-देन के सबूत मिले हैं, जिससे जांच और लंबी चलने की संभावना है।
संपत्ति का अनुमान पांच से सात सौ करोड़
आयकर विभाग के अनुसार, जिन चावल कारोबारियों और ब्रोकरों पर छापा मारा गया है, उनकी संपत्ति का अनुमान 500 से 700 करोड़ रुपए के बीच है। जांच टीम को इन कारोबारी ठिकानों से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक और कागजी दस्तावेज मिले हैं, जो कच्चे में किए गए लेन-देन को दर्शाते हैं।
गोंदिया से होती थी फर्जी बिलिंग
सूत्रों के अनुसार, कारोबारी समूह गोंदिया से बिलिंग करके छत्तीसगढ़ से चावल की बिक्री कर टैक्स चोरी करता था। गोंदिया से बिलिंग होने के कारण यह पता लगाना मुश्किल होता था कि छत्तीसगढ़ से कितना माल कहां बेचा गया। इस फर्जी बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल कर कारोबारी समूह कर चोरी कर रहा था।
आयकर विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।
बिरयानी में कॉकरोच, ग्राहक ने न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट से मंगाया था
रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट से एक बार फिर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसे गए बिरयानी में काकरोज निकला है। जिसकी तस्वीर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रहा है।
इस घटना को लेकर होटल के मैनेजर ने जो सफाई दी है वो भी चौकाने वाला है. मैनेजर ने बताया कि काकरोज निकलना आम बात है। इस लापरवाही के बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट के सफाई व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान किचन में बासी मटन और चिकन के होने की बात भी सामने आई. इसके अलावा प्लेट और कटोरी में भी दाग-धब्बे पाए गए।
महापौर चुनाव को लेकर भाजपा मुस्तैद मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक संपन्न
रायपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेता सक्रियता से जिम्मेदारियों का आबंटन कर रहे हैं जिससे किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की कमियां ना रहें भाजपा नेता सभी समाज वर्गों के बीच पहुंचने की योजना बना रहे हैं इस हेतु आज जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक बुलाई गई महिला मोर्चा , युवा मोर्चा , किसान मोर्चा , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जैसे सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज सुबह से एकात्म परिसर में बैठकों का दौर जारी रहा क्रमशः एक के बाद एक मोर्चों की मैराथन बैठके भाजपा महापौर प्रत्याशी मिलन चौबे , विधायक राजेश मूणत , जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी समाज वर्गों तक सीधी पहुंच बनाने का था जो मोर्चों के माध्यम से पहुंचना आसान माध्यम साबित होगा ।
महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल की नेत्रियों की बैठक में महिलाओं का दल बना कर घर घर पहुंचने की योजना बनाई गई ,साथ ही चुनाव संबंधी उचित दिशा निर्देश दिए गए महिला मोर्चा की बहने महतारी वंदन योजना और उज्वला योजना जैसी महती योजनाओं के साथ महिलाओं के बीच पहुंचेंगी।
नगर निगम चुनाव में युवाओं के कंधे बड़ी जिम्मेदारी आपके परिश्रम से आएगा सकारात्मक परिणाम:राजेश मूणत
युवा मोर्चा की बैठक में विधायक राजेश मूणत ने युवाओं को महापौर चुनाव में अपनी भूमिका तय करने का आह्वाहन किया उन्होंने कहा कि युवा तरुनाई का हर चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान होता है चुनावी प्रचार का माहौल बनाना युवाओं को आकर्षित करने विभिन्न स्थानों पर जाकर युवाओं से सरकार की योजनाओं के साथ संवाद स्थापित करना , जैसे बहुत से प्रमुख कार्य युवाओं के कंधे पर होते है युवा ऊर्जा से सराबोर होता है बस आवश्यकता है उस ऊर्जा का सदुपयोग करने की विधायक मूणत ने कहा कि चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा है ऐसे में कम समय में ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है और यह एक मुख्य कारण है कि युवाओं के कंधों पर रायपुर नगर निगम चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है आप सभी को आगामी 11 जनवरी तक दिन रात कार्य करने के लिए मुस्तैद रहना होगा ।
आप सबके सहयोग से कमल खिलाएंगे,रायपुर को आईडल सिटी बनायेंगे :- मिनल चौबे
भारतीय जनता पार्टी से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मिनल चौबे भी आज जिला कार्यालय में आहूत बैठको में उपस्थित रही, उन्होंने अलग अलग बैठकों में अपने संबोधन के दौरान सभी मोर्चा प्रकोष्ठ से पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि दशकों के राजनीतिक अनुभव में क्षेत्र की जनता के साथ साथ महिला मोर्चा और युवामोर्चा सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। हमने नगर निगम के कांग्रेस के तानाशाह महापौर के खिलाफ कई आंदोलन किए, जिसमें युवामोर्चा और महिला साथियों का सहयोग अतुलनीय रहा है हर सफल आंदोलन के पीछे युवाओं की ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ घर घर दिलवाने में महिला मोर्चा ने कोई कसर नहीं छोड़ी यदि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एक साथ मिलकर पूरी ताकत से परिश्रम करेंगे जीत सुनिश्चित है। उन्होंने आगे कहा साथियों आपके सहयोग से हमने विपक्ष में रहते हर आंदोलन सफल बनाया है और आप सभी ने हर अवसर पर मेरा भरपूर सहयोग किया है इस नगर निगम रायपुर चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के बूते बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं हम सबको मिलकर रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक जीत हासिल करनी है ।
बैठक के पश्चात महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे अपने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों जैसे शंकर नगर वार्ड में भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश गुप्ता और चूड़ामणि वार्ड में पार्षद प्रत्याशी दीपक जायसवाल के साथ उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर स्थानीय जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया सभी वार्डों में जगह जगह पुष्पमाला और आरती उतार कर भाजपा प्रत्याशी मिनल चौबे का स्वागत किया गया।
जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा किसान नेता संदीप शर्मा , पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , भाजपा जिला मंत्री अमित मैशेरी , तुषार चोपड़ा , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता , जिला महामंत्री प्रणय साहू , अर्पित सूर्यवंशी , उपाध्यक्ष राहुल राव , अश्वनी विश्वकर्मा , वंदना मुखर्जी , सुषमा निर्मलकर कामिनी देवांगन , पुष्पा साहू, प्रीति रावत , फुलमनी सोनवानी, संगीता जैन , सविता साहू, अनीता वर्मा , सरोज साहू, मीना सेन , अनीता पंडित और कमला रंधावा सहित जिला भाजपा प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
निकाय-पंचायत चुनाव: बागियों को मनाने कांग्रेस ने झोंकी ताकत...
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के बागी नेताओं को मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। अंतिम समय में PCC चीफ दीपक बैज ने मोर्चा संभाला है। करीबी नेताओं के जरिए बागियों को नाम वापसी के लिए बागियों को मना रहे हैं। रायपुर में दर्जनभर बागियों ने नामांकन भरा है। आधा दर्जन पूर्व पार्षद भी पार्टी के खिलाफ मैदान में हैं।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग जाएगा। कांग्रेसी वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में जाएंगे। धमतरी में मेयर कैंडिडेट के नामांकन रद्द करने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी नेता राजीव भवन से 10.30 बजे रवाना होंगे।
धमतरी और बालोद जिले में कांग्रेस के पार्षद- मेयर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। जिसके बाद कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी हमलावर हो गई है। इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे भाजपा की साजिश और लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर विजय गोलछा का नामांकन रद्द हुआ है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को रोकने का काम किया गया है। विजय गोलछा धमतरी के पंजीकृत ठेकेदार नहीं हैं। वे PWD के ठेकेदार हैं और उनका काम पूरा हो चुका है। यहां तक कि, विजय गोलछा को NOC भी जारी किया गया है। सरकार ने कलेक्टर पर दबाव बनाकर नामांकन रद्द कराया है।
बिलासपुर से प्रत्याशी पूजा विधानी की जाति प्रमाणपत्र पर भी सवाल उठाये जाने पर उन्होंने कहा कि, दूसरे राज्यों से आए ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं ले सकते है। नियम के बावजूद पूजा विधानी का नामांकन रद्द क्यों हुआ? कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकना गलत है। चुनाव का फैसला जो भी आए, चुनाव लड़ने देना चाहिए। सरकार चुनाव से डरी हुई है, इसलिए नामांकन रद्द कर रही है।
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां जोरो पर
रायपुर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला नगर निगम रायपुर में जीत सुनिश्चित करने सभी कार्यकर्ता एकजुट होंगे।
उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव , रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम , वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र रमेश बैस , रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल , रायपुर शहर की चारों विधानसभाओं के विधायक राजेश मूणत , सुनील सोनी , मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब , धरसीवां विधायक अनुज शर्मा , अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू , प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव और संभाग प्रभारी पूर्व विधायक सौरभ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताते हुए जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव पूर्व हर क्षेत्र में पूर्ण रूपेण तैयार रहना चाहते हैं हमे गर्व है यह वही कार्यकर्ता जिन्होंने विधानसभा और लोकसभा के साथ साथ उपचुनाव में भी भाजपा को अप्रत्याशित ऐतिहासिक जीत दिलवाई है और इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर हम प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है।
निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के बागी नेताओं को मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है।
अंतिम समय में PCC चीफ दीपक बैज ने मोर्चा संभाला है। करीबी नेताओं के जरिए बागियों को नाम वापसी के लिए बागियों को मना रहे हैं। रायपुर में दर्जनभर बागियों ने नामांकन भरा है। आधा दर्जन पूर्व पार्षद भी पार्टी के खिलाफ मैदान में हैं।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग जाएगा। कांग्रेसी वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में जाएंगे। धमतरी में मेयर कैंडिडेट के नामांकन रद्द करने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी नेता राजीव भवन से 10.30 बजे रवाना होंगे।
कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द
धमतरी और बालोद जिले में कांग्रेस के पार्षद- मेयर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। जिसके बाद कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी हमलावर हो गई है।
इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे भाजपा की साजिश और लोकतंत्र की हत्या बताया है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में फिर से लोकतंत्र की हत्या हुई है।
सरस्वती पूजन एवं संगीत संध्या 2 को
रायपुर - आगामी 2 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर पण्डित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान द्वारा पारंपरिक आयोजन किया जा रहा है। रविवार, 2 फरवरी शाम 4 बजे से संस्था ने व्यास भवन, बूढ़ापारा में भव्य सरस्वती पूजन एवं संगीत संध्या का आयोजिन किया है। समस्त उदीयमान एवं वरिष्ठ संगीत साधक, गुरूओं द्वारा वाग्देवी के सम्मुख स्वरांजलि अर्पित की जावेगी । संस्था के संयोजक दीपक व्यास ने कहा कि श्रोताओं के लिए नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था रखी गई है।
छोटे स्कूली बच्चों ने किया रैंप वॉक, वो देश मेरा के रीमिक्स पर थिरके
रायपुर। स्टेज पर जब छोटे स्कूली बच्चों ने रैंप वॉक किया और वो देश मेरा के रीमिक्स पर थिरके तो उनकी मासूमियत व शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया। अवसर था करियर पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का,जो विगत दिनों मायाराम सुरजन लोकायन हॉल में संपन्न हुआ। बच्चों ने और भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम से दर्शकों का दिल जीत लिया। कुछ संदेशात्मक कार्यक्रम भी पेश किया गया।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत सरस्वती व गणेश वंदना से हुई। डॉ. गजेन्द्र सर और प्रधान अध्यापिका श्वेता सिन्हा ने स्कूल के सालाना गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पार्षद विश्वादिनी पांडे ने स्कूली बच्चों को कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई करते हुए अपने सपनों का साकार करने के लिए आगे बढऩे की सीख दी। शीलू शर्मा मैम ने मंच संचालन किया। विभिन्न केटेगरी में बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य प्रतिभा के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। एक अनूठा कार्यक्रम अंताक्षरी का जोड़ा गया जिसमें स्कूल परिवार व अभिवावकगण शामिल रहे। इसके बाद सिलसिला शुरु हुआ बच्चों के शानदार कार्यक्रम का। स्वागत नृत्य के बाद नर्सरी के बच्चों ने रैंप वॉक से दिल जीत लिया। धार्मिक प्रस्तुति में मैय्या यशोदा,बम-बम भोले,रामायण(जन्मोत्सव से राज्याभिषेक तक),राम आएंगे का मंचन किया गया। गुलाबी सरारा पर पहली कक्षा के बच्चों ने डांस किया। भारत माता की झांकी निकाली गई,वो देश मेरा के रीमिक्स पर भी थिरके। पश्चात बरसो रे मेघा,इतनी सी हंसी-इतनी से खुशी,बावन गज का,गरबा रीमिक्स,मशी,झूम बराबर झूम,स्कूल चले हम,गाड़ी वाला,अप्सरा जैसे शानदार प्रस्तुति दी गई।
फाइलेरिया (हाथीपांव) को मिलाकर लगभग 21 बीमारियों के प्रति जागरूक करता है विश्व एनटीडी दिवस: नोडल अधिकारी (फाइलेरिया) डॉ. जितेन्द्र कुमार
राजभवन में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
निर्वाचन आयुक्त करेंगे सरगुजा-सूरजपुर के स्ट्रांग रूम व मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह 30 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह इस दौरान उक्त दोनों जिलों में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्थापित स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेंगे। सिंह दोनों सम्बंधित जिलों के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया और तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अधिकारियों के साथ 30 जनवरी को रायपुर एयरपोर्ट से सबेरे 10 बजे राजकीय विमान/हेलीकॉप्टर से अम्बिकापुर के लिये प्रस्थान होंगे और वहां पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का निरिक्षण तथा जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, अम्बिकापुर से दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से सूरजपुर जाएंगे और वहां दोपहर एक बजे से 2 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का जायजा लेने के बाद जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन के संबंध में प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह सूरजपुर से अम्बिकापुर जाएंगे और वहां से हवाई मार्ग से संध्या 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।
नौकरी के नाम पर ठगी: टामन सोनवानी का साला और उसकी पत्नी गिरफ्तार
रायपुर। CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दोनों ने पीएससी के विभिन्न पदों पर नौकरी दिलवाने के नाम पर 9 लोगों से लाखों रुपये ऐंठे हैं। दोनों खुद को बड़े अधिकारियों का परिचत बताकर जाल में फंसाते थे।
दरअसल, CGPSC के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की पत्नी झगीता जोशी और साले देवेंद्र जोशी पर 9 बेरोजगारों से 1.50 करोड़ रूपये की ठगी करने का आरोप है। सोनवानी की पत्नी और साला खुद को बड़े अधिकारियों के परिचित बताते थे। जिसके बाद बेरोजगार लोगों को अनुशंसा के तहत नौकरी लगाने का झांसा देते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र देकर रकम ऐंठ लेते थे। मामले की जांच के बाद सिविल लाईन थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है।
अंबिकापुर की रहने वाली अंजना गहिरवार ने रायपुर निवासी देवेंद्र जोशी से नौकरी के बारे में बात की थी। जिसके बाद जोशी ने बताया कि, उसकी बड़े अधिकारियों से जान पहचान है और वह सरकारी नौकरी दिलवाने में मदद कर सकता है। इसके बाद देवेंद्र जोशी ने युवती को खाद्य विभाग में फूड इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन भरने के लिए कहा था। इस दौरान आरोपी जोशी ने युवती से नौकरी दिलाने के एवज में 25 लाख रुपये की डिमांड की थी।
9 लोगों से लाखों रुपये की ठगी का आरोप
अंजना ने 2022 में आवेदन किया और परीक्षा दी थी। जिसके बाद देवेंद्र जोशी ने काउंसलिंग के लिए पैसे की मांग की। अंजना ने छह लाख 35 हजार रुपये कैश और बाकी की रकम खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद उसका दस्तावेज सत्यापन हो गया। लेकिन जब अंजना ने जब फ़ाइनल चयन की सूची देखी तो उसमें उसका नाम नहीं था। जब वह विभाग में लेटर लेकर गई, तो उसे फर्जी लेटर बताते हुए भगा दिया गया। आरोपी देवेन्द्र जोशी ने अंजना के अलावा अन्य 8 लोग गजेंद्र लहरे, कुणाल देव, और भुनेश्वर सोनवानी से भी फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 25-25 लाख रुपये ठगी की है।
आउटर कॉलोनियों में पुलिस का छापा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने आउटर कॉलोनियों में छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में निवासरत बाहरी लोगों की पहचान की है। बिना किसी सूचना के रायपुर में अगल- अलग राज्यों और विदेश से आकर अवैधानिक तरीके से बसे लोगों की पहचान की।
सुबह शहर के आउटर कॉलोनी में पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ हजार से अधिक लोगों को पुलिस लाइन ग्राउंड लाया गया।
दरअसल, शहर में बड़ी संख्या में लोग बिना किसी सूचना के निवासरत हैं। जिनमें पश्चिम बंगाल,असम, यूपी, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, नॉर्थ ईस्ट के लोग शामिल हैं।
ये सभी बिना किसी जानकारी के शहर में रह रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने बीएसयूपी कालोनी सहित सभी वार्ड मोहल्लों में अभियान चलाया।
राइस मिलर के 25 ठिकानों पर छापा, डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाॅकर मिले
रायपुर। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा व आंध्रप्रदेश में आयकर विभाग ने बुधवार को राइस मिलर व ब्रोकर के 25 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।
टीम को अलग-अलग स्थानों से अब तक डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाकर मिले हैं। चावल कारोबारियों के यहां से ज्वेलरी भी मिली है।
जांच टीम ने बुधवार को रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई, तिल्दा के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया, ओडिशा सहित आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भी छापा मारा।
कच्चे में करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामले में यह कार्रवाई चल रही है।
रायपुर में सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और साईं हनुमंत ग्रुप से जुड़े सड्डू स्थित राइस मिल के अलावा उनके कई अन्य ठिकानों सहित ब्रोकर के यहां छापे की कार्रवाई की है। कार्रवाई में छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के दो सौ से अधिक आयकर अधिकारी शामिल हैं।
टीम ने सड्डू स्थित जिस राइस मिल में छापे की कार्रवाई की है, उसी परिसर में छह अन्य राइस मिल संचालित होने की बात सामने आई है।
इसी के साथ ही सड्डू मार्ग पर सत्यम बालाजी से जुड़े एक कार शोरूम में आईटी की टीम ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान 30 बैंक पासबुक और लाकर मिलने की बात सामने आई है। खातों में कच्चे में करोड़ों का लेनदेन किया गया है। चावल कारोबारियों द्वारा ब्रोकर के माध्यम से विदेश में चावल निर्यात किया जाता था।
इसके दस्तावेज मिले हैं। ब्रोकरों के माध्यम से सेल कंपनी बनाकर निर्यात किए जाने की बात सामने आई है। आयकर की टीम सुबह पांच बजे छापा मारने पहुंची।
युवक की चाकू मारकर कर हत्या
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटना सामने आ रही है। लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, यहां दो दोस्त पहले एक साथ बैठकर शराब पीए, जिसके बाद शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने ही दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। फिलहाल पुलिस युवक शव को पीएम के लिए भे दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।