बड़ा मंदिर की पाठशाला के बच्चों ने गगरेल डैम में मनाई पिकनिक
समाज वरिष्ठों ने हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया
रायपुर । आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर लघु तीर्थ में 5 जनवरी को प्रातः 7 बजे को जिनालय में संचालित आदिनाथ विधा धार्मिक पाठशाला के बच्चों और शिक्षकों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें पाठशाला के बच्चों और उनके परिजनों को धमतरी स्थित गंगरेल डैम ले जाया गया। जहां पहुंच कर सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया।
ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रद्धेय जैन विक्की ने बताया कि जैन महिला एवं ट्रस्ट कमेटी द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों बच्चों ने उधान में लगे झूले और फूलों का आनंद लिया। बच्चों के लिए हाजी, चेयर गेम और क्विज कंपटीशन हुआ। पाठशाला की संयोजिका श्रीमती संध्या दिलीप जैन अपनी महिला मंडल के साथ उपस्थित थी। श्रद्धेय जैन ने बताया कि आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला में बच्चों को जैन धर्म के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और अच्छे संस्कार की शिक्षा दी जाती है।