छत्तीसगढ़ / रायपुर

नागर पंचायत कुनकुरी के सामुदायिक शौचालयों पर किया जा रहा नवीनीकरण कार्य

कुनकुरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री के मार्गदर्शन से नगर पंचायत कुनकुरी के तहत आने वाले सामुदायिक शौचालयों में सुधार और नवीनीकरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधाएं प्रदान करना है और नगर पंचायत को आगामी  सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त हो जिसके लिए सभी आवश्यक कार्य किया जा रहा है |

नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रवीण उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत पुराने और जर्जर हो चुके शौचालयों का मरम्मत और जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके अलावा, सभी शौचालयों में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, और उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। और नागरिकों ने भी इस कदम की सराहना की है।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि नवीनीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, सामुदायिक जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग स्वच्छता का महत्व समझ सकें और सार्वजनिक सुविधाओं का सही उपयोग कर सकें।

इस परियोजना के लिए सरकार से विशेष निर्देश भी प्राप्त हुआ है, । नगर पंचायत के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रयास में सहयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दें। नगर पंचायत कुनकुरी से सभी सार्वजनिक शौचायलयों का जीर्णोद्धार  कार्य किया जा रहा है आगामी समय में नगर पंचायत के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय का मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाएगा जिसे नागरिकों के बेहतर सुविधा मिल सके नगर पंचायत कुनकुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नागरिकों सा अपील किया गया है कि सार्वजनिक शौचालय को स्वच्छ रखें किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर नगर पंचायत कार्यालय को सूचित करें

Leave Your Comment

Click to reload image