छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

ड्रायविंग लायसेंस बनवाने शिविर आज और कल

 बलौदाबाजार । राज्य शासन के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार 2025 के तहत आम नागरिकों द्वारा ड्रायविंग लायसेंस से संबंधित मांग का त्वरित निराकरण हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र में 26 व  27 अप्रैल 2025 को प्रातः 9 बजे संबंधित ग्राम पंचायत में परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से लर्निंग लायसेंस बनाने  शिविर लगायी जायेगी।

प्राप्त  जानकारी अनुसार कसडोल विकासखण्ड के ग्राम पिपरछेड़ी एवं रिकोकला विकासखंड पलारी में  ग्राम सरसेनी, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोरदा एवं ग्राम चितावर, भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवरी एवं ग्राम पंचायत कोनी, सिमगा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बुचीपार एवं ग्राम पंचायत चण्डी में  परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु शिविर लगायी जायेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image