छत्तीसगढ़ / कोरबा

पीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल का गठन

 कोरबा । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा कोरबा जिला में आयोजित पी०पी०टी० प्रवेश परीक्षा 01मई 2025 गुरुवार को पूर्वान्ह 09.00 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित होगी। कार्यालय कलेक्टर कोरबा के द्वारा परीक्षा केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों को उड़नदस्ता दल का कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। उड़नदस्ता दल में किशोर शर्मा, अति. तहसीलदार कोरबा 9340602771, सिनीवाली गोयल, उप संचालक, समाज कल्याण कोरबा 9479053127 पी.एल. मिरेन्द्र, कृषि विस्तार अधिकारी कोरबा 8319964607 शामिल हैं। उड़नदस्ता दल का प्रभार क्षेत्र तीन परीक्षा केंद्र 2201 से 2203 तक रहेगा। उड़नदस्ता दल के अधिकारी, कर्मचारी अपनी उपस्थिति परीक्षा दिनांक 01.मई 2025 को परीक्षा प्रांरभ होने के आधा घंटा पूर्व कलेक्टर कार्यालय कोरबा में नोडल अधिकारी कोरबा को अनिवार्य रूप से देंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image