लीनेस क्लब रायपुर द्वारा छाछ व गमछा वितरण
रायपुर |
2025-06-21 18:31:22
लीनेस क्लब रायपुर द्वारा छाछ व गमछा वितरण
लीनेस क्लब रायपुर द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर श्री साईं पब्लिक स्कूल श्याम नगर, सुरेश्वर महादेव मंदिर व निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूरी कर रहे महिला पुरुष व बच्चों को छाछ व गमछा प्रदान किया,
साथ ही सफाई कर्मियों का भी गमछा व छाछ प्रदान कर सम्मान किया गया। इस पुनीत कार्य में ली.संगीता ठाकुर (अध्यक्ष),ली.अपराजिता शर्मा (सचिव),ली.विनीता त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष),ली.लता चौधरी,ली.प्रियंका मिश्रा,ली.मीता चतवानी, ली.कविता गोयल,ली.स्निग्धा दत्ता जी का सहयोग मिला।