छत्तीसगढ़ / रायपुर

विश्वशांति के लिए जैन दादाबाड़ी में दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

 चातुर्मास में 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के लिए ट्रस्ट की बैठक 27 जून को

रायपुर । आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में विश्वशांति के लिए दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर प्रार्थना की गई। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट , भैरव सोसायटी के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विश्वभर में युद्ध हिंसा व परमाणु हथियारों का शोर है, आज प्रातः अमावस्या के अवसर पर जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी परिसर में एकत्र होकर सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में भाग लिया व विश्वशांति, अहिंसा दया करुणा हेतु जाप किया। 

कोचर ने आगे कहा कि जैन धर्म के सभी तीर्थंकरों ने अहिंसा परमो धर्म , करुणा , सभी जीवों के प्रति दया भाव से जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है । भगवान महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का संदेश विश्व को दिया जोकि वर्तमान में भी विश्वशांति के लिए प्रासंगिक है । विश्वपटल पर युद्ध , मानव का मानव के प्रति हिंसा के मद्देनजर अहिंसा करुणा दया व जियो और जीने दो के भावों के साथ दादागुरुदेव कि बड़ी पूजा में प्रार्थना की गई। 

 

जैन धर्म का चातुर्मास आगामी 9 जुलाई से आरम्भ हो रहा है । इस अवसर पर सकल जैन समाज के साधु साध्वियों द्वारा राजधानी रायपुर में विभिन्न 10 स्थानों में धर्म आराधना की व कराई जावेगी । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में इस अवसर पर 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप का आयोजन किया जावेगा । इस हेतु ट्रस्ट समिति की बैठक 27 जून को रात्रि 9 बजे से महाविदेह आराधना केन्द्र में रखी गई है । जिसमें इक्तिसा जाप की रूपरेखा तय की जावेगी । चातुर्मास के अवसर पर अन्य कार्यक्रमों व पर्युषण पर्व आराधना होगी। 
 


अमावस्या पर दादागुरुदेव की पूजा में सर्वप्रथम चारों दादागुरुदेव की वेदी प्रतिमाओं के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजा का विधान हुआ । अध्यक्ष सन्तोष बैद , वर्धमान चोपड़ा , दीप्ती बैद , विवेक बैद , निर्मल पारख मंजू कोठारी द्वारा बड़ी पूजा का विधान किया गया । ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने बताया कि कुशल नाम है कितना प्यारा , जन जन की आंखों का तारा , जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं , मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं , भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी में अमावस्या को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी विमल चंद प्रियांशु बुरड़ , निर्मल पंकज मूणत , दादा के दीवाने ग्रुप , अशोक अरुणा कोठारी , मोहनलाल मनीष पगारिया , मनोहरलाल पुगलिया , मंजू महेन्द्र कोठारी ,  जयचंद रमेश , मोहन चंद बच्छावत , दिनेश कुमार जैन , बसंत जितेन्द्र नाहर , नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , गुमान चंद कांतिलाल झाबक , संतोष सरला बैद परिवार हैं ।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image