CG NEWS: सांसद व विधायक ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए गडकरी को लिखा पत्र
CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी से न्यायधानी राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर बिलासपुर NH30 से लगे हुए औद्योगिक क्षेत्र सांकरा में ओवरब्रिज के अभाव में लगातार हादसे को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है स्थानीय जनप्रतिनिधि परमानन्द वर्मा ने बताया कि सप्ताह भर पहले एक बारह वर्ष बच्चे की जान चली गई उसके बाद भी हादसे नहीं रुक रहे हैं,औद्योगिक इकाइयां एवं आसपास घनत्व आबादी होने के कारण लोगों एवं भारी-भरकम गाड़ियों की आवाजाही और ट्रेफिक समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है
इस समस्या से नितान्त पाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के धरसीवां विधायक अनुज शर्मा एवं रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद एवं विधायक ने एक महत्वपूर्ण पत्र राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर इस समस्या से नितान्त दिलाने जल्द से जल्द सांकरा में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत करने पत्र लिखा साथ ही साथ क्षेत्रीय सांसद ने केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को मेल कर इस मामले में जल्द से जल्द नितांत करने का आग्रह किया आपको बता दें कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है इस गंभीर मामले को लेकर स्थानीय पत्रकार ग्राम सांकरा के पंच हेमंत बंजारे द्वारा भी नितिन गडकरी जी को ईमेल कर इसकी जानकारी मांग पत्र भेजा जा चूका है
वही जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,जनपद सदस्य प्रमोद निषाद, ग्राम सरपंच रघुनाथ साहू , सुनील परगनिहा सरपंच बहेसर ,शिवसेना नेता परमानन्द वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सांसद एवं विधायक एवं ग्राम सभा के द्वारा ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत करने केन्द्रीय परिवहन मंत्री के नाम लिखित पत्र को देकर जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत करने का आग्रह किया ताकि आने वाले समय में दुर्घटना न हो जिससे किसी प्रकार की जनहानि न हो और इस लगातार हादसे का समाधान हो।