छत्तीसगढ़ / रायपुर

सुप्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि डाॅ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीटयू में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने एसीआई में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वे बड़े व्यंग्यवादी और लेखक थे। वह पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। 

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही सुरेंद्र दुबे को हार्टअटैक आया था, जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र दुबे की निधन की खबर के बाद रायपुर कलेक्टर मेकाहारा के एसीआई सेंटर पहुंचे हैं। मंत्री ओपी चौधरी में एसीआई सेंटर पहुंचे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image