छत्तीसगढ़ / रायपुर

गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत...

 रायपुर । रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस आगजनी में एक कर्मचारी की मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 8 बजे फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आगजनी की इतनी भयावह थी कि, कुछ ही देरी में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई।

यह आगजनी की घटना उस वक़्त हुई, जब कुछ कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर ही थे। जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी तब कर्मचारी बाहर निकल कर अपनी जान बचाने लगे थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। इस घटना में एक कर्मचारी अंदर फैक्ट्री में ही फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई। मृतक कर्मचारी का नाम त्रिलोचन ध्रुव (18 वर्ष) धमतरी निवासी था।

जले हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घंटो की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। पुलिस की टीम ने जले हुए शव को फैक्ट्री के अंदर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image