छत्तीसगढ़ / रायपुर

पंडित अजय उपाध्याय का भटगांव भव्य स्वागत

 भटगांव । भटगांव नगर पंचायत में सोमवार को आध्यात्मिक संत पंडित अजय उपाध्याय का नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन और समाजसेवी मोहन साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साल और श्रीफल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।


जानकारी के अनुसार, पंडित उपाध्याय हाल ही में कोरबा प्रवास पर थे, जहां से लौटते समय मोहन साहू के अनुरोध पर वे भटगांव पहुंचे। मोहन साहू ने बताया कि उन्होंने पंडित जी से नगर में पधारकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकारते हुए उन्होंने यह यात्रा की।

 
 

पंडित अजय उपाध्याय के परिवार का गहरा आध्यात्मिक इतिहास रहा है। उनके पिता भी पहले दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते थे। वर्तमान में पंडित उपाध्याय जी गोंडम स्थित संतोषी माता मंदिर में नियमित दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

 


मीडिया से बातचीत में पंडित उपाध्याय ने कहा कि उन्हें हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है, और यही शक्ति उन्हें सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जन कल्याण के कार्यों की प्रेरणा देती है। वे आम जन की सहायता को अपना धर्म मानते हैं।

 


स्वागत समारोह में गणेश प्रॉपर्टी डीलर्स के संचालक मोहन साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, रेवती चंद्रा, राजमहल परिवार से लाल लक्ष्मण सिंह, श्याम केंवट, किशोर साहू, अशोक साहू, और बीजेपी मंडल महामंत्री श्याम साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image