छत्तीसगढ़ / रायपुर

खमतराई में धारदार चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार

 रायपुर।  रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी शराब दुकान के पास शुक्रवार को एक युवक धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को आतंकित कर रहा था। सूचना मिलते ही थाना खमतराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान दिनेश श्रीवास पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास (उम्र 25 वर्ष), निवासी जागृति नगर, छठंवा तालाब, भनपुरी थाना खमतराई, जिला रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दिनेश श्रीवास पूर्व में चोरी और नकबजनी जैसे आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इस बार भी उसके खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 725/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। खमतराई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी अनहोनी की आशंका को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस तरह की कोई भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave Your Comment

Click to reload image