छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर जिले में रासायनिक खाद का भरपूर भंडारण

 62.20% खाद का भंडारण, 51.25% किसानों को हुआ वितरण

 

रायपुर। रायपुर जिले में खरीफ 2025 फसल सीजन के लिए रासायनिक खाद का भंडारण तेजी से किया जा रहा है। जिले की सहकारी समितियों को कुल 50,603 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अब तक 31,474 मीट्रिक टन खाद जमा किया जा चुका है। यह कुल लक्ष्य का 62.20% है |

इस भंडारण में 7,062 मीट्रिक टन डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) शामिल है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार समितियों से नियमित रूप से खाद ले रहे हैं। अब तक 25,935 मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 51.25 प्रतिशत है।

 

जिले में खादों का भंडारण और वितरण किया जा रहा है सुपर फॉस्फेट का भंडारण 2,768 मीट्रिक टन, वितरण 1,921 मीट्रिक टन,

पोटाश का भंडारण – 2,175 मीट्रिक टन एवं वितरण – 1,528 मीट्रिक टन किया गया है, एनपीके का भंडारण- 3,858 मीट्रिक टन, वितरण – 3,384 मीट्रिक टन किया जा चुका है |

 

जिला प्रशासन समय-समय पर खाद के भंडारण और वितरण की समीक्षा किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके। सहकारिता विभाग के अनुसार, जिले में खाद की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है और किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद और बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image