छत्तीसगढ़ / रायपुर

गुरु पूर्णिमा पर जवाहर नगर मंडल ने किया गुरुओं का सम्मान, मंदिर-स्कूलों में कार्यक्रम

 रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जवाहर नगर मंडल द्वारा गुरुओं, शिक्षकों और वरिष्ठजनों के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। 10 जुलाई को सुबह से ही मंडल के पदाधिकारी मंदिरों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर श्रद्धाभाव से गुरुजनों का पूजन कर श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।


मंदिरों में आरती और सम्मान समारोह
बजरंग नगर के अन्नपूर्णा दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुजनों, पंडितों और वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ।



इस मौके पर सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, दिनेश शर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, संजय साहू, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा और अजय शर्मा मौजूद रहे।

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में भी सम्मान
जोरापारा स्थित किरण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 110 में शिक्षकों और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। प्राचार्य श्रीमती किरण साहू को पुष्पहार और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सहायिका लक्ष्मी साहू और ज्योति बावरिया को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य किरण साहू ने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं, जीवन को दिशा देने वाला व्यक्ति ही सच्चा गुरु होता है।”

कार्यक्रम में प्रणीत जैन (मीडिया प्रभारी), गीता रेड्डी (महामंत्री), नीलू तलमले (उपाध्यक्ष), ममता साहू (कोषाध्यक्ष), दिव्या साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जवाहर नगर मंडल का यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य परंपरा को श्रद्धांजलि थी, बल्कि समाज में ज्ञान, सेवा और मार्गदर्शन देने वालों के प्रति सम्मान का भाव भी था।

Leave Your Comment

Click to reload image