छत्तीसगढ़ / रायपुर

रेलवे चार्टिंग नियमों में बदलाव: अब EQ का आवेदन पहले देना होगा

 14 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

 

रायपुर । भारतीय रेलवे ने आरक्षण चार्ट तैयार करने की समय-सीमा में बदलाव करते हुए अब पहला चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले जारी करने का फैसला लिया है, जिससे आपातकालीन कोटा (Emergency Quota - EQ) के आवेदन की प्रक्रिया भी पहले पूरी करनी होगी। यह नई व्यवस्था 14 जुलाई से पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में लागू की जा रही है।

क्या है नया नियम?
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बर्थ आवंटन में पारदर्शिता के लिए EQ आवेदन की समय-सीमा को ट्रेन छूटने से पहले एक दिन करने का निर्देश दिया है। इससे पहले EQ आवेदन अंतिम समय तक स्वीकार किए जाते थे।

EQ आवेदन की नई समय-सीमा:
    सुबह 5:00 से दोपहर 2:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए
    EQ आवेदन एक दिन पहले शाम 4:00 बजे तक

    दोपहर 2:01 से शाम 7:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए
    EQ आवेदन एक दिन पहले शाम 5:00 बजे तक

    शाम 7:01 से रात 11:59 के बीच प्रस्थान वाली ट्रेनों के लिए
    उसी दिन ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले तक आवेदन

    रात 12:00 से सुबह 5:00 बजे के बीच प्रस्थान वाली ट्रेनों के लिए
    ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले तक या अधिकतम शाम 5:00 बजे तक, जो बाद में हो

Leave Your Comment

Click to reload image