छत्तीसगढ़ / रायपुर

ED अधिकारी बनकर शिक्षक को 2 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

 रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में ठगों ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का अधिकारी बनकर 58 वर्षीय सरकारी शिक्षक को शातिर तरीके से जाल में

फंसाया। ठगों ने पीड़ित को 2 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर 8.5 लाख रुपये की ठगी कर ली।पीड़ित को जैसे ही अपने साथ ठगी का अहसास हुआ उन्होंने

घटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सायबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को ईडी अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते में 20 लाख रुपये मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े कमीशन के तौर पर ट्रांसफर हुए हैं। आरोपी ने शिक्षक को डराया कि वह इस अपराध में फंस सकते हैं और उन्हें तत्काल ' डिजिटल अरेस्ट ' में लिया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image