छत्तीसगढ़ / रायपुर

चार साल बाद पटरी पर लौटेंगी 13 लोकल ट्रेनें, 15 जुलाई से होगा संचालन शुरू

 रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना काल के दौरान बंद की गई 13 लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा 15 जुलाई से इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इटवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image