छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी... चार साल बाद पटरी पर लौटेंगी 13 लोकल ट्रेनें, इस तारीख से शुरू होगा संचालन
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना काल में बंद की गई 13 लोकल ट्रेनों (local trains) को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। 15 जुलाई से इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलेंगी।इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इटवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रोज यात्रा करने वाले यात्री, छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण वर्ग इससे सीधे लाभान्वित होंगे। ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी।