छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज का पांच दिवसीय मथुरा वृन्दावन धार्मिक यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न
रायपुर |
2025-07-14 10:58:10
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज का पांच दिवसीय मथुरा वृन्दावन धार्मिक यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के तत्वधान में ब्राह्मण समाज के 50 नागरिक दिनांक 09.07.25 से 13.07.25 तक पांच दिवसीय मथुरा वृन्दावन की धार्मिक यात्रा संपन्न हुई, धार्मिक यात्रा में रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से ब्राह्मण समाज के महिला, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे सम्मलित हुए।
धार्मिक यात्रा में मथुरा वृन्दावन एवं ब्रज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं स्थानों जिनमे श्री कृष्ण जन्मस्थली मंदिर, बाके बिहारी मंदिर, राधा रमण मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, गोपेश्वर महादेव मंदिर, कात्यानी शक्तिपीठ, निधि वन, कुंज वन, रंगनाथ मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, नंदगांव, बरसाना, गिरिराज जी मंदिर, गोकुल, रमण रेती आदि के दर्शन किये।
मथुरा वृन्दावन तीर्थ यात्रियों में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष श्री शिवांजल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ संरक्षिका श्रीमती वसुधा पाण्डेय, श्री गिरधर पाण्डेय, श्रीमती शीला पाण्डेय, श्री सुदीप धर दीवान, श्रीमती सुषमा दीवान, श्रीमती निशा तिवारी, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, श्री वीरेंद्र कुमार शुक्ला, श्री संजय शर्मा, श्रीमती वंदना मिश्रा, श्रीमती पूजा तिवारी, श्रीमती कुसुम चौबे, श्रीमती लक्की दीवान, श्री सक्षम दीवान, श्रीमती स्मृति दुबे, श्री प्रतीक दुबे
श्रीमती दुर्गेश नंदिनी शर्मा, श्री अनिल धर दीवान, श्रीमती विजय लक्ष्मी दीवान, श्री युवराज धर दीवान, श्रीमती अनुराधा दीवान, श्री प्रगुन धर दीवान, श्री विराट धर दीवान, श्रीमती उमा पाठक, डॉ शीला पाण्डेय, श्रीमती मधु शर्मा, श्री बुद्धेश्वर प्रसाद दुबे, श्रीमती पद्मिनी दुबे, श्री विजय कुमार शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती नंदिनी शर्मा, श्री अभिनव शर्मा, श्रीमती अंकिता शर्मा, श्री अनिल शर्मा, श्रीमती रानू शर्मा, कु संजना शर्मा, श्री हर्षित शर्मा, श्री सुयश शर्मा, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा आदि ने तीर्थ यात्रा का लाभ प्राप्त किया।
ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग, युवा एवं बच्चो को तीर्थ यात्रा करवा कर संगठन बहुत उत्तसाहित है। हिन्दू धर्म का प्रचार करने के लिए धार्मिक यात्रा जैसी योजनाएं छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज पहले भी करवाता रहा है, भविष्य में भी इस तरह का धार्मिक यात्रा संगठन के तत्वाधान में करवाया जायेगा जिसके लिए संगठन प्रतिबद्ध है। धार्मिक यात्रा के दौरान समस्त यात्रियों ने सहयोग प्रदान कर यात्रा को सफल बनाया जिसके लिए संगठन की तरफ से सभी यात्रियों को हार्दिक आभार।