छत्तीसगढ़ / रायपुर

ट्रैवल्स में वाहन लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामा को ही बनाया अपना शिकार

 रायपुर । राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा नेवरा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली ठगी का मामला सामने आया है। ट्रैवल्स कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर एक युवक ने अपने मामा से लाखों रुपये मूल्य के वाहन हड़प लिए और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अभिजीत सिंह बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 कार और 2 दोपहिया वाहन सहित कुल 5 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

क्या है मामला?

ग्राम कोहका निवासी अजीत पाल ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भांजा

अभिजीत सिंह बघेल, निवासी पुजारी नगर टिकरापारा रायपुर, उसके पास अक्सर आया करता था। कुछ वर्ष पहले अभिजीत ने मामा से कहा कि वह ट्रैवल्स व्यवसाय शुरू करना चाहता है और उसमें वाहन लगाना है। भरोसे में लेकर उसने मामा से वेगनआर (CG/04/PP/6865), स्विफ्ट डिजायर (CG/04/PJ/2757), दो एक्टिवा (CG/04/PJ/1751 एवं CG/04/PT/2951) ले लिए।

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image