छत्तीसगढ़ / रायपुर

उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन प्रशिक्षण में नेपाल से भी पहुंचे किसान

 रायपुर । कृषि विज्ञान केन्द्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 5 दिवसीय उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन के विषय पर प्रशिक्षण संपन्न हुआ। राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एस. एस. टुटेजा, निदेशक विस्तार सेवायें, इं.गां.कृ.वि. रायपुर के द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर एम.एस.चारी एवं डॉ. गौतम राय, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर के प्रमुख उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के साथ साथ बंगाल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, उडीसा से भी मत्स्य कृषक इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। इसके अलावा नेपाल से रेवती सिंह भी सम्मिलित हुए। बरसात के प्रारंभ होते ही मत्स्य प्रजनन का कार्य प्रारंभ होता है जो विश्वविद्यालय के एकीकृत मत्स्य उत्पादन प्रक्षेत्र में कृत्रित प्रजनन इकाई में उपलब्ध सर्कुलर हैचरी में कार्य संपादित होता है। मत्स्य कृषकों में उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन प्रशिक्षण लेने हेतु विशेष मांग रहती है।

इस दौरान भारतीय मेजर क्रॉप एवं भारतीय कैट फिश मछलियों का ब्रीडिंग एवं उन्नत बीज उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से  प्रशिक्षणार्थी ब्रेड स्टॉक मैनेजमेंट, कृत्रिम प्रजनन, नर्सरी प्रबंधन आदि के बारे में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से दिखाया गया, इस प्रशिक्षण में हैचरी प्रबंधन के बारे में विशेष रूप से जोर दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image