छत्तीसगढ़ / रायपुर

शकुंतला फाउंडेशन ने ग्राम गोमची में लगाया स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच

रायपुर। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और मां गोदावरी आनंद आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम गोमची स्थित वृद्धाश्रम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में में आश्रमवासी और ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न बीमारियों की जांच करवाई।

शिविर में कैंसर, हृदय, नेत्र और रक्त शुगर जांच की विशेष सुविधाएं उपलब्ध थीं। इस दौरान डॉ. निखिल मोतीरमानी, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. हेमलता, और डॉ. विवेक ने अपनी सेवाएं दीं। महिलाओं के लिए विशेष रूप से निःशुल्क कैंसर जांच की गई।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस स्वास्थ्य शिविर में स्विट्ज़रलैंड से डॉ. अजय भटनागर, डियर यू फाउंडेशन की सीईओ सिवी, और इज़रायल से आए प्रतिनिधि मेक ने भी विशेष रूप से भाग लिया, जिससे शिविर को अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआ।

संस्थाएं और सहयोगी
इस स्वास्थ्य शिविर में बालकों कैंसर अस्पताल, एसजी नेत्रालय, मोतीरमानी क्लिनिक और क्योर बे पैथोलॉजी ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष स्मिता सिंह और जनपद जिला अध्यक्ष कल्पना की अहम भूमिका रही।

स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में मजबूत पहल
शिविर में निशांत मिश्रा, पीयूष जैन, डॉ. सीपी सेन, विजेन्द्र कुमार साहू, नीता विश्वकर्मा, माया तिवारी, विजेन्द्र राजपूत और मीना समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image