छत्तीसगढ़ / रायपुर

बिपिन मांझी राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

 रायपुर । बिपिन मांझी को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को इस आशय का आदेश सहकारिता विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत राज्य शासन ने जारी किया गया है। मांझी भारतीय प्रशासनिक सेवा (2009) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिनांक से दो वर्ष की अवधि तक के लिए रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image