इनर व्हील क्लब रायपुर ग्रेटर ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
रायपुर |
2025-08-10 12:37:45
इनर व्हील क्लब रायपुर ग्रेटर ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
रायपुर। इनर व्हील क्लब रायपुर ग्रेटर ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सीआरपीएफ जवानों के साथ एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर श्री सिद्धार्थ द्वितीय कमान अधिकारी, श्री दिनेश कुमार सिंह उप कमांडेंट, श्री संजय कुमार गोयल सहायक कमांडेंट, श्री सतीश निरीक्षक सहित 45 जवान उपस्थित रहे।
इनर व्हील क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट ईएसओ श्रीमती रेखा जैन, अध्यक्ष श्रीमती गीता जेठानी, सचिव श्रीमती प्रज्ञा नायडू, एवं अन्य क्लब सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
क्लब सदस्यों ने जवानों को राखी बांधकर देश की सेवा में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। अध्यक्ष श्रीमती गीता जेठानी ने कहा, “सीमा पर देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवान हमारे सच्चे भाई हैं, उनके हाथों में राखी बांधना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।”
कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सम्मान और देशभक्ति का भाव वातावरण में व्याप्त रहा।