छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया

 गुप्त चैंबर बनाकर गांजा तस्करी कर रहा था 


कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त करते हुवे राजस्थान के रहने वाले आरोपी अयाज खान को किया गिरफ्तार ।

थाना चिल्फी थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था।

वाहन में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गांजा सड़क के रास्ते ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था।

बरामदगीकिये गए गांजे का कुल

वजन लगभग 9 क्विंटल जीसे
30 बोरियां में पेकिंग किया गया था, हर बोरी में लगभग 30 किलो गांजा भरा कर रखा गया था
 जिसकीअनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये
एवम कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गईं है।
आरोपी आयाज खान मूलतः भरतपुर  राजस्थान का रहने वाला है
यह गांजा सड़क मार्ग से ओडिशा से राजस्थान लेजाया जा रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ लगातार जारी है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर  कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image