छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ में स्कूली बच्चों से स्टूल ढुलवाने का वीडियो वायरल...

 शिक्षकों की लापरवाही पर उठे सवाल

 

बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ क्षेत्र स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यूनिफॉर्म पहने आठ बच्चे रंगाई-पुताई और अन्य कार्यों में उपयोग होने वाली बड़ी स्टूल/सीढ़ी को सड़क पार कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में बच्चे जान जोखिम में डालकर सड़क किनारे से भारी स्टूल उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र सलिहघाट के शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल में अध्ययनरत हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद चर्चा में आया है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस संबंध में ब्लॉक शिक्षाधिकारी एस.एन. साहू से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

अब देखना होगा कि संबंधित स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदारों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Leave Your Comment

Click to reload image