छत्तीसगढ़ / रायपुर

विकसित छत्तीसगढ़ का बजट : सतीश कुमार जैन

 रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को पेश हुए बजट का स्वागत करते हुए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार जैन ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ का बजट बताया है। 

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज अपना तीसरा बजट पेश किया जिसमे कृषि, उद्योग, युवा, महिला समेत सभी क्षेत्रो और वर्गों का ध्यान रखा गया है। युवा वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए मेगा परीक्षा केंद्र, करियर कॉउंसलिंग के लिए 10 करोड़, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान रखा गया है। रायपुर में पहला होम्योपैथिक हॉस्पिटल को घोषणा भी एक अच्छी पहल है। 

Leave Your Comment

Click to reload image