छत्तीसगढ़ / रायपुर

पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन एम्स रायपुर के अध्यक्ष बने

 रायपुर। पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) रायपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। वे वर्तमान में सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड, चित्रकूट के नेत्र चिकित्सालय के निदेशक हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह नियुक्ति की है। जानकीकुंड चिकित्सालय से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. जैन को इस वर्ष उनके पांच दशकों के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का हृदय से आभार प्रकट किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image