छत्तीसगढ़ / रायपुर

सहकार भारती राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में राज्यपाल होंगे शामिल

 सहकार भारती राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में राज्यपाल होंगे शामिल


रायपुर स्थित श्री जैनम मानस भवन में चल रहे सहकार भारती के दो दिवसीय राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन के समापन अवसर पर कल छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल महोदय का आगमन सुनिश्चित हो गया है।

बुनकर अधिवेशन का समापन समारोह कल 24 अगस्त को दोपहर 12.30 से 01.30 बजे सम्पन्न होगा।

अधिवेशन स्थल पर विभिन्न प्रदेशों से आये बुनकरों/ हस्तशिल्पियों के द्वारा निर्मित सामग्री चादर, शाल, जैकेट, मफलर, आयुर्वेदिक उत्पाद, स्वदेशी उत्पाद व बुनकरों के द्वारा हस्तकरघा से निर्मित साड़ियां, कोसा और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियों के स्टॉल लगे हुए हैं। इस स्टॉल प्रदर्शनी में कल प्रवेश सभी आमजन के लिए निःशुल्क रहेगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है।

Leave Your Comment

Click to reload image