छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्व सहायता समूह की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

 दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

रायपुर, अगस्त 2025

दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणादूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह ने आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है।

मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ यह समूह आज 35 शासकीय विद्यालयों को मध्यान्ह भोजन हेतु राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस कार्य से समूह को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हो रही है, जिससे सभी 10 सदस्य महिलाएं आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रही हैं।

रीमा स्व सहायता समूह ने 1.5 लाख रुपये का ऋण लेकर अपने सदस्यों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही उनकी आजीविका को और मज़बूती प्रदान की है। श्रीमती चौहान ने बताया कि अब समूह की किसी भी सदस्य को आर्थिक मदद के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। महिलाएं स्वरोजगार से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं और आत्मनिर्भरता का वास्तविक उदाहरण बनी हुई हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image