छत्तीसगढ़ / रायपुर

यूको बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे चोर

 रायपुर । राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार देर रात जोरा स्थित यूको बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद वे बैंक का सामान अस्त-व्यस्त कर मौके से फरार हो गए। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

सोमवार सुबह जब बैंक का शटर खोला गया तो कर्मचारियों ने देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा है, खिड़की टूटी हुई है और लॉकर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

Leave Your Comment

Click to reload image