छत्तीसगढ़ / रायपुर

मिडिल स्कूल तिल्दा में युक्तियुक्तकरण से पढ़ाई हुई आसान, विद्यार्थियों के हो रही है सहूलियत

युक्तियुक्तकरण से शिक्षक मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार

 

रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा  स्थित मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षक युक्तियुक्तकरण से बड़ा फायदा हुआ है। विद्यालय में 504 विद्यार्थी हैं, लेकिन पहले यहां केवल 14 शिक्षक कार्यरत थे। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद विद्यालय में 3 शिक्षकों की नई नियुक्तियां की गईं अब शिक्षकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। जिससे सारी कक्षाएं सुचारू रूप से संचाजित होे रही है। साथ ही व्यवस्था में सुधार हुआ है।

शिक्षकों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं का लाभ मिल रहा है। पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है और जिला प्रशासन की प्रोजेक्ट उत्कर्ष पहल के तहत लिए जा रहे मासिक परीक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

विद्यार्थियों की प्रगति से पालक भी उत्साहित हैं और इस पहल के लिए शासन को धन्यवाद दे रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की इस पहल ने न केवल शिक्षण व्यवस्था को सशक्त किया है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

Leave Your Comment

Click to reload image