छत्तीसगढ़ / रायपुर

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने हिन्दी दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी

 रायपुर । विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टिविटी ग्रुप द्वारा रविवार को रायपुर के होटल एमराल्ड में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।


गोष्ठी का विषय
इस आयोजन का विषय रहा – “वर्तमान में हिन्दी की दशा व दिशा”। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने की।

काव्य पाठ और सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने हिन्दी के महत्व पर अपने विचार साझा किए। डाॅ. सुनील कुमार ओझा और नमिता शर्मा ने हिन्दी पर विशेष काव्य पाठ प्रस्तुत किया। गोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु डॉ. ओझा और नमिता शर्मा को सम्मानित किया गया। समय पर उपस्थिति के लिए कनकलता मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय अवस्थी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, गिरजा शंकर दीक्षित, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अनिमा शर्मा, लक्ष्मी राव, रामबृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, अर्चना तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 
 



कार्यक्रम का संचालन अजय अवस्थी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा द्वारा किया गया।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image