छत्तीसगढ़ / रायपुर

NHM हड़ताल पर बड़ा अपडेट: मांगों पर बनी सहमति, स्वस्थ मंत्री ने दी जानकारी...

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 33वें दिन भी जारी है, लेकिन अब इसे खत्म करने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी है। मंत्री ने भरोसा जताया कि आज से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।


मुख्य बातें:
बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली पर उच्च स्तर पर बातचीत होगी।
10 में से 4 मांगें पूरी, 3 पर कमेटी बनी, शेष 3 पर बातचीत जारी।

 
 


ग्रेड पे पर 3 महीने में परीक्षण, हित में पाए जाने पर लागू होगा।

 


आज शाम तक काम पर न लौटने पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मंत्री ने स्वीकार किया कि पिछले एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जो गंभीर स्थिति है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने संविदा एनएचएम कर्मचारियों को 16 सितंबर तक ड्यूटी पर न लौटने पर बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। आदेश न मानने पर सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

 



स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रेड पे के लिए तीन महीने में परीक्षण कराया जाएगा और यदि कर्मचारी हित में हुआ तो इसे लागू भी किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर आज शाम तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सैकड़ों संविदा एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को 16 सितंबर तक काम पर लौटने का निर्देश दिया गया था लेकिन जब वे काम पर वापस नहीं लौटे तो विभाग ने उन्हें नौकरी से निकालने का कठोर निर्णय लिया।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image